Posts

Showing posts from June, 2019

Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

Thanos आने वाला है

समाज अक्ल का अँधा है.  इसे हर दौर में नए भगवान चाहियें. पीछे माता के जागरण/चौकी के लिए पग्गल थे.  फिर सब साईं बाबा के  भगत हो गए. किसी तुचिए से शंकराचार्य ने बोल दिया कि साईं तो मुस्लिम थे, हटाओ इनकी मूर्तियाँ मन्दिरों से. तो वो ज्वार थोड़ा थमा है.  अब सारे के सारे "गुरु जी" के सत्संग करवाते फिरते हैं. दिल्ली में हर दूसरी गाड़ी पे "गुरु जी" लिखा है.  क्यों है यह सब?  सिम्पल. जीने के लिए कोई तो सहारा चाहिए?  साला जीवन इत्ता ज्यादा uncertain है, इत्ता ज्यादा डिमांड कर रहा है कि टेंशन ही टेंशन है. कोई तो सम्बल चाहिए.  कोई तो खूंटा चाहिए, जिस पे अपने तनाव का कोट टांगा जा सके.  फिर एक सामाजिक फायदा भी है. इसी सहारे जान-पहचान बढ़ती है.  "भैन जी, तुस्सी की कम्म करदे हो?"  "जी असी, कैटरिंग करदे हैं," "ठीक है जी, फेर मेरी बेटी दी शादी ते तुसी ही करना जे कम्म." "ओके जी, ओके. जय गुरु जी. गुरु जी कर रहे हैं. बस मेरा तो जी नाम हो रहा है जी."  इडियट. गदहा  समाज.  इस समाज के लोगों से ज्ञान पैदा होना है? विज...