Posts

Showing posts from January, 2025

Featured post

भारत का चुनावी ढांचा: SIR विवाद, EVM बनाम बैलेट पेपर और बायोमेट्रिक-आधारित पारदर्शी समाधान

Image
## 1. मुख्य बिंदु और पृष्ठभूमि (Executive Summary) * **SIR की पृष्ठभूमि:** भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष सघन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision - SIR) अभियान चलाया गया। * **विवाद की वजह:** इस अभियान के तहत मतदाता सूचियों के गहन सत्यापन के लिए नागरिकों से वर्ष 2002-2004 तक के पुराने दस्तावेज़ मांगे गए और बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए। * **जनता की समस्या:** बाढ़, दंगे, पलायन, अनपढ़ता और पुराने वोटर कार्डों में मौजूद स्पेलिंग/उम्र की गलतियों के कारण 20-25 साल पुराने रिकॉर्ड देना आम नागरिकों के लिए अत्यंत कठिन और डरावना साबित हो रहा है। * **मूल प्रश्न:** जब देश में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बायोमेट्रिक्स और सर्वव्यापी पहचान डेटाबेस मौजूद हैं, तो कागजी सत्यापन और पुराने रिकॉर्ड्स के झंझट की क्या वास्तव में आवश्यकता है? --- ## 2. वर्तमान SIR प्रणाली की व्यावहारिक समस्याएँ ### क) पुराने दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड्स का संकट * **22-25 साल का अंतराल:** 2002 के रिकॉर्ड खंगालना व्यावहारिक नहीं है। बाढ़, आग, प्राकृतिक आप...

काल्पनिक हैं हनुमान? #shortsfeed #shorts #viralshorts #tusharcosmic

Image
  चंद सेकंड और साबित करूंगा हनुमान काल्पनिक हैं. क्या कोई वानर बोल सकता है? क्या कोई वानर हवा में उड़ सकता है? क्या कोई वानर पहाड़ उठा के उड़ सकता है? क्या कोई वानर सूरज तक पहुँच सकता है? क्या कोइ भी प्राणी सूरज तक जा सकता है? क्या कोई वानर छाती चीर कर किसी का भी चित्र दिखा सकता है? लेकिन ऐसी तमाम बातें हनुमान करते हैं? और हाँ, जो उन्हें बंदर नहीं समझते, उन के लिए मेरा तर्क है कि फिर उन का चेहरा बंदर जैसा क्यों है, पूँछ क्यों है? और डार्विन की "थ्योरी ऑफ़ एवोलूशन" में उन के जैसे वानरों का ज़िक्र क्यों नहीं है? अब यार या तो हम अपने बच्चों को डार्विन पढ़ा लें या फिर हनुमान चालीसा. दोनों पढ़ाना तो हम नहीं कर सकते.

कृष्ण पूजनीय नहीं हैं, आदर्श नहीं हैं

Image
  कृष्ण। बड़े पूज्य हैं तथा कथित हिन्दुओं के. लेकिन पूजनीय हैं नहीं. चंद सेकंड में साबित करूंगा. किस का साथ दे रहे थे महाभारत में कृष्ण? पांडवों का. पांडवों में सब से बड़ा भाई युधिष्ठिर, धर्मराज युधिष्ठिर. जानते हैं वो जुए में अपना राज्य, अपने भाई, अपनी बीवी, खुद अपने आप को भी हार गया था. ऐसा भयंकर जुआरी. आज एक गंजेड़ी, भंगेड़ी, परले दर्जे का नशेड़ी भी इतना होश रखता है कि बीवी जूए पर लगाने की वस्तु नहीं है लेकिन ये श्रीमान तो धर्मराज थे. और कृष्ण, अवतारी कृष्ण इन धर्मराज के बंधू हैं, सखा हैं, सहाई हैं. द्रौपदी के अपमान का दोषी तो धर्मराज युधिष्ठिर था, न वो दांव पर द्रौपदी को लगाता न दुशासन और दुर्योधन उस का अपमान कर पाते. भीम को भी सारा गुस्सा युधिष्ठिर पर उतारना था. और महाभारत यदि लड़नी ही थी तो पांडवों में ही एक दुसरे के साथ लड़ी जानी चाहिए थी चूँकि युधिष्ठरि न सिर्फ द्रौपदी बल्कि बाकी भाइयों को भी जुए में हार गया था. भीम और बाकी पांडवों का पहला गुस्सा युधिष्ठिर के खिलाफ होना चाहिए थे. कौरवों पर गुस्सा तो बाद की बात थी. लेकिन कृष्ण यह सब नहीं समझाते. कृष्ण कौरवों के खिलाफ भिड़ा देते...