एक फिल्म थी A WEDNESDAY जिसमें नसीरुद्दीन शाह मेन रोल में थे, उसमें एक आम आदमी की पॉवर दिखाई थी, वो सारे सिस्टम से आगे चलता हुआ, अपनी पहचान छुपाता हुआ, आतंकियों को खत्म करता है.... कुछ कुछ वैसे ही सलाह दे रहा हूँ.....आप, मैं और हम...करप्शन खतम कर सकते हैं, जड़ से आप कहेंगे, कैसे? हम तो बिलकुल साधरण लोग हैं, आम आदमी मेरा प्लान पढ़ लीजिये, समझ आ जायेगी हमें पता है कि पुलिस वाले हमारे आपके झगड़े में खुद ही, वकील, जज बन जाते हैं और दोनों तरफ से पैसे खाते हैं, हम समझौते पर राज़ी हो भी जाएँ तब भी जब तक उनका पेटा न भरा जाए, वो समझौता तक नहीं करने देते..अपना रौब , दबदबा बनाये रखते हैं........ आपको राज़ की बात बताता हूँ, ये जितने सरकारी कर्मचारी हैं , ये बर्फ के बने हैं, इनकी सख्ती, इनकी कठोरता, ज़रा सा गर्मी लगते ही और पिघलना, गलना शुरू ........ तो नाज़रीन, हाज़िर हैं कब्ज़ नाशक......... अरे अरे, नहीं, नहीं ..... करप्शन नाशक चूर्ण आप एक नकली लड़ाई करो आपस में और 100 नम्बर पर काल कार दो, कॉल एंड्राइड फ़ोन से करो, रिकॉर्डिंग सब रखो....... पुलिस देर सवेर आएगी ......आपस में एक दूजे के खिलाफ खूब बोलो......धी...