Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

राजनीति

-----------   राजनीति तीन नज़रिए   -----------

"मान लीजिये किसी कैलकुलेटर मे किसी ने कुछ गडबड़ी कर दी !
और उस कलकुलेटर मे 2 और 2 जोड़ने पर 5 आ रहा है !
अब उस कलकुलेटर को आप नेहरू के हाथ मे दीजिये तो भी 2 और 2 जोड़ने पर परिणाम 5 आएगा ! मनमोहन के हाथ मे दीजिये तो भी परिणाम 5 आएगा और मोदी के हाथ मे दीजिये तो भी परिणाम 5 ही आने वाला है अर्थात कलूलेटर कोई भी चलाये परिणाम एक जैसा ही आने वाला है क्योंकि समस्या कलकुलेटर चलाने वाले मे नहीं बल्कि कलकुलेटर मे ही है ! इसलिए जबतक कलकुलेटर नहीं बदला जाएगा परिणाम वही रहेगा !
67 साल से हम देश मे कलकुलेटर चलाने वाले को बदल रहे है कलकुलेटर नहीं बदल रहे !

67 साल से हम इस देश मे ड्राईवर बदलते है आ रहे है लेकिन गाड़ी नहीं बदल रहे !!"--- यह मैंने पढ़ा कि राजीव दीक्षित जी ने कहा 

इधर मैंने बहुत से विडियो देखिएं हैं हस्सन निसार साहेब के, पाकिस्तानी दानिशमंद, बुद्धिजीवी हैं वो, बहुत पसंद भी हैं मुझे वो बहुत से मुद्दों पर.

उनका नुक्तानज़र कुछ इस तरह हैं, " यदि कीमा बनाने की मशीन में आप करोड़ बार भी सूअर डालोगे तो कीमा सूअर का ही निकलेगा, यदि कीमा कोई और चाहिए तो जानवर बदलो"

मेरा ख्याल है कि दोनों नज़रिए अधूरे हैं, न सिर्फ ड्राईवर बदलने के ज़रुरत है, गाड़ी बदलने की भी ज़रुरत है, गाडी ही ऐसी हो कि आधा अधूरा, ड्राईवर गाडी की ड्राईवर सीट पर बैठ ही न सके,शराब पिए हो गाडी खुद उसे इनकार कर दे ....

कैलकुलेटर ही, नहीं हमारे पास सुपर कंप्यूटर हों, और उन्हें चलाने वाले भी बेहतरीन किस्में के हों , कुछ इस तरह के सिस्टम बनाये जाने चाहिए.

गाडी बदलो, ड्राईवर भी बदलो, कैलकुलेटर बदलो, चलाने वाले भी बदलो और मैं हसन निसार साहेब वाली मिसाल में नहीं कहूँगा कि जानवर बदलो और कीमा बनाने की मशीन भी बदलो...चूँकि मैं मांस खाता नहीं और न ही खाने की सिफारिश करता हूँ......

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

संघ यानि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ