Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

Dirty Old Men

मैं सुबह-सवेरे पश्चिम विहार, दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट पार्क में होता हूँ. भयंकर व्यायाम. युवक, युवतियां, और बुड्ढ़े सब होते हैं. जवान अधिकांशतः एक्सरसाइज में व्यस्त होते हैं.
बुड्ढ़े. इन को पंजाबी में 'सयाने' कहा जाता है. लेकिन यकीन जानिये एक भी सयानी बात नहीं कर रहे होते. घूम-फिर के इन की बातें सेक्स पर आ जाती हैं. खिसियाने मज़ाक. घटिया चुटकले. जिन पर हँसी भी न आये. लेकिन ये खिलखिलायेंगे.
क्या सीखा इन्होने ज़िंदगी में?
इन की जिंदगियों में कोई लालित्य, कोई सौन्दर्य, कोई फलसफ़ा, कोई साहित्यकता, कोई वैज्ञानिकता मुझे नज़र नहीं आती. नज़र आता है तो खोया सेक्स. और उस का अफ़सोस. बस किसी तरह ये सेक्स करने के लायक दुबारा हो जाएँ तो इन के पौ बारह.
इडियट्स. इसीलिए अंग्रेजी में इन्हें "Dirty Old men" कहा जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

संघ यानि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ