मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic
बड़ी भीड़.
हर जगह खेल-ख़राबा करती भीड़.
कायदे-कानून निपटाती शोर-शराबा करती भीड़.
वायरस की तरह गिनती बढ़ाती भीड़.
हर इक सभ्यता-संस्कृति की बलि चढ़ाती भीड़.
लबादों में औरत को लिपटाती भीड़.
पहचान औरत की मिटाती-निपटाती भीड़.
सैंकड़ों साल पीछे खड़ी भीड़.
नीड़ उजाड़ती, खुद उजड़ती भीड़
बड़ी भीड़.
उस पे जिद्द कि हम ही बेस्ट हैं.
और जिद्द कि बाकी सब निकृष्ट हैं.
और जिद्द कि बाकी सब नाहक हैं.
और जिद्द कि हमें मार-काट के हक़ हैं.
बड़ी भीड़.
इस की किताब में मार-काट है.
इस के इतिहास में मार-काट है.
इस के वर्तमान में मार-काट है.
इस की ख़ुशी में मार-काट है.
इस के ग़म में मार-काट है.
इस के तयोहार में मार-काट है,
इस के व्यवहार में मार-काट है.
बड़ी भीड़.
इस भीड़ से, पिंड छुड़ाना चाहते हैं,
बहुत से Home,
बहुत सी कौम .
खुल्ले में कुछ नहीं भी बोलते,
पर मन ही मन हैं बहुत डोलते,
डरते हैं - घबराते हैं,
अंदर ही अंदर कतराते हैं.
true
ReplyDelete