भारत का चुनावी ढांचा: SIR विवाद, EVM बनाम बैलेट पेपर और बायोमेट्रिक-आधारित पारदर्शी समाधान
यह थ्योरी काफी हद तक सही मानी जाती है कि सिंधु दरिया के इर्दगिर्द जो लोग रहते थे बाहर से जो लोग आए उन्होंने उनको हिंदू शब्द से पहचाना और फिर यहां के लोगों ने भी खुद को हिंदू शब्द से पहचानना शुरू कर दिया।
अब सवाल यह है कि यह थ्योरी मान लेते हैं ठीक है
तो
फिर हिंदू कोई धर्म कैसे हुआ?
यह तो एक भूभाग पर रहने वाले लोगों को पहचान दी गई उस भूभाग से बाहर के लोगों द्वारा
तो
यह एक भौगोलिक नाम कहा जा सकता है
और
"धर्म" का तो इससे कोई लेना देना है नहीं।
लेकिन
आज हिंदू शब्द जो है वह कोई भौगोलिक पहचान नहीं है। वह एक खास तरह की मान्यताओं को मानने वाले लोगों को कहा जाता है।
यह कहना है कि यह जो तथाकथित हिंदू लोग थे, यह "मानवता" को सर्वोपरि रखते थे,
तो
मैं तो इससे कतई सहमत नहीं हूँ।
पहली बात तो मैं मानवता के कॉन्सेप्ट से ही सहमत नहीं हूँ। —अगर मानवता में कुत्तियत नहीं है, बिल्लियत नहीं है, उसमें बकरियत नहीं है, उसमें भैंसियत नहीं है—तो मैं तो मानवता को एक बड़ा ही स्वार्थी किस्म का कॉन्सेप्ट मानता हूँ. मानव सिर्फ खुद को ही सेंटर में रख के एक आइडियोलॉजी गढ़ता है, इसलिए उसने एक शब्द गढ़ लिया 'मानवता' जैसे यही सारा कुछ हो।
जैसे इस कायनात में सिवाय मानव के बाकी जो कुछ भी है, वह सेकेंडरी आइडेंटिटी या एंटिटी हो।
तो मैं मानवता को ही नहीं मानता.
और "मानवता"~ जिस तरह से इस शब्द को प्रयोग कर रहे हैं कि जैसे यह कोई "सर्वजन हिताय" का कॉन्सेप्ट था, तो ऐसा बिल्कुल था नहीं।
अगर ऐसा ही होता ~ राम-रावण लड़ क्यों रहे थे?
और कुरुक्षेत्र का युद्ध क्यों हुआ था?
और यह जो देव-दानव लड़ते रहते थे, यह क्यों लड़ते रहते थे?
राजा लोग, एक दूसरे से... यहाँ क्या, सारी दुनिया में लड़ते थे, यहाँ भी लड़ते थे।
अशोक ने कलिंग का युद्ध क्यों किया था?
तो ऐसी तमाम कथाएँ आपको मिल जाएँगी।
और फिर दूसरी बात यह है कि "सनातन"— सनातन का मतलब क्या होता है कि जो सदा से था, है और आगे भी रहेगा?
लेकिन हर धर्म अपने आप को ऐसा ही समझता है। लेकिन धर्म आए और गए, मान्यताएँ आईं और गईं, और हर धर्म कहता है, "नहीं, हम ही धर्म हैं, बाकी सब जो है, आनी-जानी चीजें हैं।"
और पाखंड ~ पाखंड क्या होता है?
जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ता है .. जैसे-जैसे विज्ञान आगे बढ़ता है, पता चलता है भाई यह तो पाखंड है। जिस वक्त वह चल रही होती हैं, तो वह सारा कुछ सही लग रहा होता है।
और पाखंड पाखंड क्या है?
जिस समय समाज में जो मान्यताएं चल रही होती हैं, उस समय नहीं पता लगता कि वह पाखंड है। जैसे-जैसे वक्त आगे बीतता है, विज्ञान आगे बढ़ता है, तब पता लगता है कि यह जो मान्यताएं हैं, इनमें बहुत सारी तो illogical है। तो वह पाखंड लगने लग जाता है।
तो so called हिंदू समाज में भी बहुत सारी ऐसी मान्यताएं थी और आज भी हैं जो illogical है. और ऐसा नहीं कि पहले नहीं थी। पहले आज से ज्यादा ही थी। वक्त जैसे-जैसे आगे बढ़ा, विज्ञान बढ़ा तो बहुत सारी चेंजेस इस समाज में भी आए हैं। इसने भी अपनी बहुत सी मान्यताओं को छोड़ा है।
वैसे हिंदू जिनको कहा गया, जिस भू-भाग के लोगों को कहा गया उनका कोई एक धर्म, जीवन शैली, दर्शन न कभी था और न आज है।
हिंदू शब्द आज भी कोई फिक्स मीनिंग रखता नहीं है।
इंडियन सुप्रीम कोर्ट ने इसे एक जीवन शैली माना है
लेकिन
ऐसी कोई फिक्स जीवन शैली है नहीं यहाँ.
Result: Hindu is a word without any meaning..
Tushar Cosmic
Comments
Post a Comment