असल में खेला है क्या? यह लीला है क्या आख़िर? पढ़िए हिंदी और अंग्रेज़ी जैसे भी.
ईश्वर है नहीं — ईश्वर हो रहा है
ईश्वर/गॉड कहीं बैठा हुआ नहीं है।
ईश्वर घटित हो रहा है—हर पल, हर घटना में।
अब सवाल यह है कि क्या वो वैसे सुनता है जैसे लोग समझते हैं कि वो सुनता है? उन के दुखड़े। और जवाब भी देता है, उन की प्रार्थनाओं का। जैसा वो समझते हैं. उन के विघ्न हरता हैं, दुःख-दर्द-कलेश निवारण करता है.
नहीं।
ईश्वर कोई आपका सर्विस प्रोवाइडर नहीं है कि आपने प्रार्थना की और उसने आपका काम कर दिया।
उसकी विशालता और गहराई आपको अभिभूत कर सकती हैं, लेकिन वो वैसे काम नहीं करता जैसा लोग सोचते हैं।
शायद वो मैक्रो मैनेजमेंट करता है—जैसे जन्म, मृत्यु, प्रकृति का संतुलन, और ज़रूरत पड़े तो प्रजातियों का संरक्षण। कुछ ऐसा।
लेकिन वो माइक्रो मैनेजमेंट नहीं करता—जैसे आपकी बेटी की शादी करवाना, आपको नौकरी दिलाना, या आपकी बीमारी ठीक करना।
नहीं।
वो सब असल में आपकी आस्था करती है, ईश्वर नहीं।
इसलिए असली सवाल यह होना चाहिए कि क्या भगवान आपकी प्रार्थना सुनता है और उसी हिसाब से प्रतिक्रिया देता है या नहीं।
अगर वो मदद ही नहीं करता, तो फिर इससे क्या फर्क पड़ता है कि वो है या नहीं?
या वो सृष्टि के बाहर है या सृष्टि के अंदर — इससे हमारी ज़िंदगी में क्या फर्क पड़ता है?
मेरी समझ में बात यह है:
यह क्रिएशन नहीं है, यह एग्ज़िस्टेंस है। बस।
“वही” यह है। That is It. सोऽहं.
अस्तित्व के बाहर कुछ भी नहीं हो सकता।
और यह सब हर पल हो रहा है।
एक तरह की लगातार चलती हुई गति।
मैक्रो मैनेजमेंट शायद वही करता है।
लेकिन माइक्रो-मैनेजमेंट उसने अपने बनाए हुए जीवों — हम इंसानों और बाकी जानवरों — पर छोड़ दिया है।
कुछ नियमों के तहत।
जैसे "Survival of the fittest"।
उस खेल में वो दखल नहीं देता।
वो खेल उसने अपने जीवों के लिए छोड़ दिया है।
यही Game है — लीला।
लेकिन खिलाड़ी यह समझ लेते हैं कि अगर भगवान/अस्तित्व मैक्रो मैनेजमेंट करता है तो वो माइक्रो मैनेजमेंट भी कर रहा होगा।
यहीं गलती है।
और इस गलती को धर्मों ने भी काफ़ी हद तक सहारा दिया है।
अगर यह गलतफहमी दूर हो जाए, तो शायद ज़्यादातर धर्म टिक ही न पाएं।
क्योंकि अगर आपका भगवान आपकी मदद ही नहीं करता, तो फिर आप दिन-रात उससे प्रार्थना क्यों करते हैं?
असल में जो मदद करता है वो है —
थोड़ी self-hypnosis,
थोड़ा self-healing का समय,
और थोड़ा मन की शांति।
कभी-कभी बस इतना समय मिल जाने से ही हालात अपने-आप बदल जाते हैं।
और कई बार धर्म के कारण जो समुदाय (community) बन जाता है, वो भी मदद करता है।
सिर्फ प्रार्थना नहीं।
हाँ, प्रार्थना कभी-कभी मदद कर सकती है — अगर वो हवा, पानी, धरती, पेड़ों, जानवरों या पत्थरों को संबोधित हो।
क्योंकि ये सब भी उसी अस्तित्व की अभिव्यक्तियाँ हैं।
शायद उनमें भी अपने-अपने तरीके की कोई संवेदना हो।
मेरी समझ में तो कोई भी चीज़ पूरी तरह बेजान नहीं है।
हर चीज़ में किसी न किसी रूप में जीवन, एहसास या चेतना की झलक है।
इस तरह जुड़ना शायद मददगार हो सकता है।
मैं पार्क में एक खास पेड़ को बहुत मानता हूँ।
मैं उसे रोज़ गले लगाता हूँ।
मुझे लगता है वो मेरी मदद कर सकता है।
मैं अपनी गाड़ी को रोज़ प्यार से छूता हूँ, कभी-कभी चूम भी लेता हूँ।
वो भी मददगार हो सकती है।
मैं अपनी ऑफिस की कुर्सी को रोज़ प्रणाम करता हूँ।
उस तरह से की गई प्रार्थना शायद काम आ सकती है।
अस्तित्व/ईश्वर को सीधे बुलाकर माइक्रो मैनेजमेंट नहीं करवाया जा सकता।
लेकिन क्योंकि वही अस्तित्व अपनी रचनाओं में प्रकट हुआ है, इसलिए उसकी रचनाएँ कभी-कभी मददगार हो सकती हैं।
इसलिए शायद सीधे अस्तित्व या भगवान से मांगने के बजाय उसकी रचनाओं से प्यार करना, उन्हें सम्मान देना, उनसे जुड़ना ज़्यादा अर्थपूर्ण हो सकता है।
कोई भी रचना — यहाँ तक कि एक पत्थर भी।
बस कुछ ऐसा।
उम्मीद है मामला कुछ साफ़ हुआ होगा। शायद।
~~~~~~~
Eeshwar/ God is not there; Eeshwar is happening—every moment, every event.
Now the question is: Does it listen the way you think it listens? No.
Eeshwar is not your service provider.
You can be overwhelmed by its vastness and depth, but it does not work the way you think. No. It does macro-management—like birth, deaths, nature balancing, and species preservation, if required by it. Something like that.
It does not do micromanagement, like getting your daughter married, finding a job for you, or curing your disease. No. That is just your faith that helps you, not Eeshwar.
And the real question should be whether God listens, responds, and responds as per your prayers or not. If it does not help, what difference does it make to you whether it exists or not? Whether it is out of creation or in creation—what difference does that make for you?
My theory: It is not creation. It is existence. That is it.
“That” is “it”.
"Nothing exists outside existence."
And it is happening every moment. It is momentum.
It does macro-management itself.
Micro-management is left upon its creations like other animals or us, under certain rules like survival of the fittest.
Now it does not interfere in that micromanagement. No. That game.. it has left to be played by its creatures. That is the Game—Leela.
The players misunderstand that if God/Existence does macro-management, then it must be doing micro-management also.
That is the fallacy. And this fallacy is supported by religions.
If this fallacy is removed, religions shall fall—most of them.
If your God does not help you, why pray day and night?
What helps is self-hypnosis. What helps is the time gained for self-healing. What helps is the "time" gained with some peace in religiosity, during which sometimes bad situations change automatically. What helps is sometimes the community created under the roof of religion.
Not your prayers exactly.
Prayers can help if they call air, water, earth, or animals or stones or trees...perhap. I mean different creations of God/Existence; if called upon, they may help because they are manifestations of God, and they can listen and feel in a way. So perhaps they can help.
I mean, nothing is completely consciousness-less or lifeless, according to me. "Everything" is "everyone," in fact, with some life, some feeling, and some consciousness.
So approaching this way can be beneficial. This approach may prove beneficial.
I love a particular tree in a park. I hug him every day. He can help.
I kiss my vehicle every day. That may be helpful.
I worship my office seat daily. That may be helpful. In that way, the prayer can be helpful. Perhaps.
The existence/God cannot be called for micro-management itself, but as it has manifested itself into its creations, those creations can prove helpful.
So instead of praying directly to the Existence/ God, it is better to love, hug, kiss, and pray to its creations—any kind of creation, even a stone. Like that.
Hope I am clearer.

Comments
Post a Comment