Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

धर्म क्या है




धर्म का हिन्दू-मुसलमान से क्या मतलब? 
धर्म का ईशान-सुलेमान से क्या मतलब?
धर्म का कुरआन -पुराण से क्या मतलब? 

धर्म है विज्ञान ... 
धर्म है प्रेम..... 
धर्म है नृत्य..... 
धर्म है गायन ..... 
धर्म है नदी का बहना.... 
धर्म है बादल का टिप टिप बरसना... 
धर्म है पहाड़ों का  झर-झर झरना.... 
धर्म है बच्चों का हँसना...... 
धर्म है बछिया का टापना..... 
धर्म है प्रेम-रत युगल...... 
धर्म है चिड़िया का कलरव...... 

धर्म है खुद की खुदाई
धर्म है खुद की सिंचाई
धर्म है दूसरे का सुख दुःख समझना..... 
धर्म है दूसरे में खुद को समझना.... 
धर्म है कुदरत से संवाद
धर्म है कायनात को धन्यवाद... 

धर्म का मोहम्मद से, राम से क्या मतलब? 
धर्म का मुर्दा इमारतों, मुर्दा बुतों से क्या मतलब? 

धर्म है अभी.... 
धर्म है यहीं.... 
धर्म है ज़िंदा होना... 
धर्म है सच में जिंदा होना....

धर्म का हिन्दू-मुसलमान से क्या मतलब? 
धर्म का ईशान-सुलेमान से क्या मतलब?
धर्म का कुरआन-पुराण से क्या मतलब?

नमस्कार 

Comments