Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

नई राजनीति

मिसाल:----आपको पता है डाक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील को प्रचार करना मना है चूँकि ऐसा माना जाता है कि ये लोग सिर्फ अपनी काबलियत के दम पर ही काम पाएं न कि प्रचार करके. चूँकि इनके हाथ में लोगों के जीवन के बेहद नाज़ुक फैसले होते हैं. सो कोई घटिया डाक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील पैसे के दम पर प्रचार कर के किसी का बेड़ा-गर्क न कर दे.
पॉइंट:--- क्या हर राजनेता का चुनाव भी बिना प्रचार के नहीं होना चाहिए. बस अपना प्लान पेश करें, कैसे क्रियान्वित करेंगे यह पेश करें. और चुन लिए जायें. असल में चुनाव प्लान का ही होना चाहिए. व्यक्ति चुना जाए, लेकिन व्यक्ति गौण हो, प्लान प्रत्यक्ष हो, प्लान प्रमुख हो. एक ही झटके में राजनीति का कूड़ा साफ़.

Comments