Featured post

भारत का चुनावी ढांचा: SIR विवाद, EVM बनाम बैलेट पेपर और बायोमेट्रिक-आधारित पारदर्शी समाधान

Image
## 1. मुख्य बिंदु और पृष्ठभूमि (Executive Summary) * **SIR की पृष्ठभूमि:** भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष सघन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision - SIR) अभियान चलाया गया। * **विवाद की वजह:** इस अभियान के तहत मतदाता सूचियों के गहन सत्यापन के लिए नागरिकों से वर्ष 2002-2004 तक के पुराने दस्तावेज़ मांगे गए और बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए। * **जनता की समस्या:** बाढ़, दंगे, पलायन, अनपढ़ता और पुराने वोटर कार्डों में मौजूद स्पेलिंग/उम्र की गलतियों के कारण 20-25 साल पुराने रिकॉर्ड देना आम नागरिकों के लिए अत्यंत कठिन और डरावना साबित हो रहा है। * **मूल प्रश्न:** जब देश में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बायोमेट्रिक्स और सर्वव्यापी पहचान डेटाबेस मौजूद हैं, तो कागजी सत्यापन और पुराने रिकॉर्ड्स के झंझट की क्या वास्तव में आवश्यकता है? --- ## 2. वर्तमान SIR प्रणाली की व्यावहारिक समस्याएँ ### क) पुराने दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड्स का संकट * **22-25 साल का अंतराल:** 2002 के रिकॉर्ड खंगालना व्यावहारिक नहीं है। बाढ़, आग, प्राकृतिक आप...

स्कूलों को लूटने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार

एक गिरोह पकड़ा गया है, जो स्कूलों को लूटता था. मैं इनके नेक काम के लिए इन्हें दिल से बधाई देना चाहता हूँ. यह रही खबर और लिंक कमेंट बॉक्स में है. "स्कूलों को लूटने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार" विशेष संवाददाता, द्वारका 40 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में रॉबरी और चोरी करने वाले गिरोह के तीन मेंबर गिरफ्तार कर लिए गए। इनके टारगेट पर नेताओं के स्कूल भी रहते थे। एडमिशन के टाइम में इस गिरोह ने मोटी रकम मिलने की उम्मीद में यह वारदातें की। साउथ वेस्ट दिल्ली में पिछले दिनों कई प्राइवेट स्कूलों में चोरी और लूट की वारदातें हुई थी। दिन निकलने से पहले लुटेरे स्कूलों के गार्डों को बंधक बना कर इनके ऑफिस में रखी रकम लूट कर ले गए थे। डीसीपी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, एसीपी ऑपरेंशंस राजेंद्र सिंह की देखरेख में बनाई गई टीम ने इन वारदातों का सुराग लगाया। इंस्पेक्टर रमेश कुमार और एसआई नवीन कुमार की टीम ने तीन मुलजिम गिरफ्तार कर लिए। इनके नाम हैं बबलू, दीपक और सुनील लाला। बबलू और दीपक मजनूं का टीला इलाके में रहते हैं। सुनील बुराड़ी इलाके के संत नगर में रहता है। इन तीनों से स्कूलों से लूटा गया सामान और रकम बरामद की गई। डीसीपी के मुताबिक, इन तीनों ने बताया कि इनके गिरोह में 10 लोग हैं। इन्हें जानकारी मिली थी कि एडमिशन के दिनों में प्राइवेट स्कूल बच्चों के माता-पिता से दाखिले के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। इन्हें उम्मीद थी कि स्कूलों में इन्हें मोटी रकम हाथ लगेगी। यह लोग सुबह टारगेट किए गए स्कूल के आसपास कार से पहुंचते थे। यह लोग ऐसी जगह से बाउंड्री वॉल पार कर स्कूल के अंदर जाते थे, जहां पर सीसीटीवी नहीं होते थे। अंदर जाकर यह लोग गार्ड्स को बंधक बना देते थे। उसके बाद अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को हटा देते थे और उनकी डीवीआर उठा लेते थे। उसके बाद यह लोग स्कूलों के दफ्तर के ताले तोड़ कर वहां रखी रकम लूट कर ले जाते थे। डीसीपी के अनुसार, इन मुलजिमों ने बताया कि इनके गिरोह ने 40 से ज्यादा स्कूलों में रॉबरी और चोरी की वारदातें की हैं। इनकी आठ वारदातों की जानकारी मिल चुकी है। खास बात यह है कि यह गिरोह पिछले चार सालों से एडमिशन के दिनों में यह वारदातें कर रहा है। यह एक सीजन में वारदातों के दौरान की गई गलतियों से सबक लेते हुए अगले साल के एडमिशन के सीजन में रॉबरी करते हैं। इनके टारगेट बने कई स्कूलों के मालिक राजनीतिक पार्टियों के जाने-माने नेता भी हैं। http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/other-news/3-members-of-gang-robbery-arrested/articleshow/58054418.cms

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

एक और फ्रॉड