Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic

भावना मैडम को आहत करें

कुछ भी कहो, लिखो, बको, भौंको कोई परवा नहीं लेकिन इनकी पवित्र सी, सौम्य सी भावना मैडम आहत नहीं होनी चाहिए.

इनके धर्म, मज़हब, पन्थ, दीन पर अटैक नहीं होना चाहिए और इनके गुरु महाराज, पैगम्बर, अवतार तो इंसानी आलोचना से परे की चीज़ हैं. आपको उनके हर कथन, हर करम पर मुंडी 'हाँ' में ही हिलानी है. अगर आपने ज़र्रा भी इनकी आलोचना की तो इनकी वो जो हैं न, सौम्य सी भावना जी, उनको चोट लग जाती है. लेकिन मैं कहता हूँ कि अगर आप इनकी भावना जी को आहत करने की हिम्मत नहीं करते तो आपका लेखन, सोचन सब कूड़ा है, करकट है, कायरता है, बुजदिली है, चूँकि यही भावना मैडम पूरी दुनिया में गंद फैलाएं हैं.

कुछ भी कहो, लिखो, बको, भौंको कोई परवा नहीं लेकिन इनकी पवित्र सी, सौम्य सी भावना मैडम आहत ज़रूर होनी चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

संघ यानि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ