Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic
सोशल मीडिया की मेहरबानी है कि यहाँ हर मुद्दे पर बहस होती है. सोशल मीडिया नई चौपाल है. जनता की संसद है. कॉलेज की कैंटीन है. गली की नुक्कड़ है. विश्व-विद्यालय है. आप क्या सीखते सिखाते हैं, आप पर निर्भर है....इश्कियाना है, गप्पना-गप्पाना है या ढंग का कुछ सीखना-सिखाना है....मर्ज़ी आपकी है, मर्ज़ आपका है.और हाँ, सोशल मीडिया की कुछ सीमाएं भी हैं....अगर नहीं सहमत किसी से, तो अपनी बात कहें शोर्ट में....कुश्ती मत करें, दंगल नहीं. विचार-युद्ध है मल्ल-युद्ध नहीं......अगले ने अपना पॉइंट रखा...आपने अपना...... बस. वैसे भी टाइप करना बोलने से तो मुश्किल ही है...और विचार-युद्ध में शालीनता ही ग्राउंड रूल है....Agree to disagree.

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

संघ यानि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ