Featured post

मेरा यूटूएब चैनल - तुषार कॉस्मिक. My YouTube Channel - Tushar Cosmic

Image
Tushar   Cosmic     यह मेरा   यूट्यूब  चैनल  है.  नया है...ऑडियंस बनते-बनते बनेगी ..... आप मित्र गण  ही बनाएंगे .... यूट्यूब अपने आप कोई ऑडियंस देता नहीं है ..... खुद से बनानी होती है...... आप मित्रगण ही बना सकते हैं...बन सकते हैं ...वीडियो देखिये.....पूरा देखिये....... मेरा वादा है सीखने को मिलेगा निश्चित ही.                        https://www.youtube.com/@Tushar-Cosmic
देशद्रोही--- सर जी, अगर कोई हो तो अपनी पार्टी की ख़ासियत बताएं.
भक्त----- अबे, हमारी पार्टी इकलौती पार्टी है, जो पाक-साफ़ है. यू क्नो, “पार्टी-विद-ए-डिफरेंस”.
देशद्रोही--- सर जी, सच में क्या?
भक्त---- और नहीं तो क्या? हम कोई आम-आदमी-पार्टी के नेताओं जैसे थोड़ा न है, जो रोज़ पकड़े जाते हैं.
देशद्रोही--- लेकिन सर जी, वो तो ज्यादातर तो ऐसे केस हैं जो पोकेट-मार पर भी न बने. और उनमें से ज्यादातर तो कोर्ट ने रद्द दिए हैं.
भक्त- अबे, तू मूर्ख है, तुझे समझ नहीं आएगी. सिर्फ हमारी पार्टी ही इमानदार है.
देशद्रोही- सर जी, लेकिन आपकी पार्टी के प्रमुख बंगारू लक्ष्मण तो सरे-आम रिश्वत लेते हुए पकडे गए थे.
भक्त- हाँ बे, लेकिन वो इक्का-दुक्का केस था.
देशद्रोही---- सर जी, लेकिन वो पार्टी प्रमुख थे. और फिर आपकी ही पार्टी के बड़े नेता राघव जी अपने नौकर के साथ सेक्स सम्बन्धों में पकड़े गए थे.
भक्त- अबे! उसे पार्टी से निकाल तो दिया गया था.
देशद्रोही--- सर जी, वो तो केजरीवाल भी कर रह है.
भक्त- फिर भी हमारी पार्टी ही “पार्टी-विद-ए-डिफरेंस” है. ये इक्का-दुक्का केस है.
देशद्रोही--- लेकिन सर जी, आपके मोदी जी भी कोई कम हैं क्या?
भक्त- अबे, क्या बक रहा है? उन्होंने आज तक एक पैसा रिश्वत नहीं ली.
देशद्रोही--- सर जी, भ्रष्टाचार सिर्फ रिश्वत लेना ही थोड़ा न होता है. इसका तो मतलब है आचार, व्यवहार भ्रष्ट होना. और उस परिभाषा से मोदी जी भी भ्रष्टाचारी हैं.
भक्त--- क्या बक रहा है बे? मोदी जी पर उंगली मत उठाना, वरना ऊंगली ही नहीं, हाथ काट देंगे. हाथ ही नहीं बाजु काट देंगे.
देशद्रोही--- लेकिन सर जी, मैं साबित कर सकता हूँ.
भक्त---कर, बक और न किया न तो देख लिओ तेरी खैर नहीं.
देशद्रोही--- सर जी, मोदी जी ने चुनावी भाषणों में हर भारतीय के खातों में पन्द्रह-पन्द्रह लाख डलवाने का ऐलान किया था अगर उनकी सरकार बनेगी तो.
भक्त--- अबे, तो उससे वो भ्रष्टाचारी हो गए?
देशद्रोही--- सर जी, उससे नहीं हुए. जब अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के बोल-बच्चन जुमला मात्र थे, तब हुए. झूठ बोल कर प्रजातंत्र को हैक करने से हुए. संसद की सीढियो पर सर टिकाने से कोई देश- भक्त नहीं होता, देश भक्त तब होता है जब भ्रष्टाचारी न हो, मतलब जब उसका आचार भ्रष्ट न हो, मतलब जब उसने वोट छीनने के लिए झूठ फरेब का सहारा न लिया हो.
भक्त—अबे चोप, देशद्रोही!

Comments

Popular posts from this blog

Osho on Islam

संघ यानि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ